लालची प्रेमी : दहेज में मांगा दस लाख, प्रेमिका ने की ये काम जानिए क्या है पूरा मामला

वजह जानकर आशिक हुआ हैरान
जहानाबाद | एक गांव के रहने वाले ग्रामीण ने बताया कि वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है. पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं. 21 वर्षीय बड़ी पुत्री बीएड कर रही थी. पुत्री को सरकारी राशन की दुकान चलाने वाले युवक ने तीन साल पहले अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. जब उन्हें जानकारी हुई तो उन्होंने भी शादी के लिए कोई आपत्ति नहीं की. युवक की मां भी शादी के लिए राजी हो गई. 19 अक्तूबर को छात्रा की मां और मौसी युवक की मां कलावती से शादी की बात करने गईं.
आरोप है कि शादी की बात करने के दौरान कलावती ने दस लाख रुपयों की मांग कर दी. छात्रा की मां ने गरीबी का वास्ता दिया, मगर युवक की मां नहीं पसीजी. इस पर छात्रा की मां लौट आईं. जब यह जानकारी छात्रा को हुई तो उसने युवक को फोन किया, मगर उसने फोन रिसीव नहीं किया तब छात्रा ने युवक को मैसेज किया. उसका जवाब भी संतोषजनक नहीं आया| छात्रा ने घर के अंदर दुपट्टे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली



