छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

मंदिरों से मुकुट दान पेटी और कई सामान हुई चोरी

बिलासपुर | जिले में चोरों ने एक साथ 6 मंदिरों में चोरी कर ली है। यहां से भगवान का मुकुट, दान पेटी और कई सामान चोर ले उड़े हैं। इस मामले का पता तब चल पाया है, जब सुबह अलग- अलग मंदिर के पुजारी पूजा करने के लिए मंदिर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। रतनपुर के टिकरापारा इलाके में भगवान के छोटे-छोटे अलग मंदिर हैं। जहां लोग पूजा अर्चना करते हैं। शनिवार रात को समय से सभी मंदिरों को बंद कर दिया गया था। अगले दिन हनुमान मंदिर में पूजा करने के लिए मंदिर का पुजारी पहुंचा था। तब उसने देखा कि मंदिर के गेट का ताला टूटा हुआ है। भगवान के पट को भी किसी ने खोल दिया था। भगवान का मुकुट गायब था। पूजा सामग्री और अन्य सामान भी अंदर नहीं थे। इस पर उसे शक हुआ कि यहां चोरी हुई है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की गई है।

Related Articles

Back to top button