छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबिलासपुर जिला
ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई,जानिए क्या है वजह और देखिए विडियो

बिलासपुर| जिला के तोरवा थाना क्षेत्र के कैलाशनगर स्थित मौर्य ढाबा है | बुलेरो में भरकर आए दर्जनभर युवकों ने पिता-पुत्र पर प्राणघातक हमला किया है. हमले से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस मामूली धारा दर्ज कर जांच में जुटी है. वारदात को अंजाम देने वाला आदतन बदमाश योगेश उर्फ गोलू तिवारी के खिलाफ मस्तूरी थाना में पहले से मामला हैं. वह जमानत में छूटकर आते ही इस घटना को अंजाम दिया है|
ढाबा में मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आदतन बदमाश योगेश उर्फ गोलू तिवारी समेत 6 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन को भी जब्त किया गया है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया



