छत्तीसगढ़ विशेषबलौदाबाजार ज़िला

गांव वालों ने ट्रक को किया आग के हवाले, जानिए क्या है करण

बलौदाबाजार | जिले में मामला पलारी तहसील अंतर्गत गिधपुरी थाना क्षेत्र के तेलासी गांव का है। मृतक दोनों ग्रामीण बोनस की राशि निकालने मोटरसाइकल से वटगन बैंक जा रहे थे। इस दौरान ओवरटेक करते समय रेत से भरी हाइवा ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में मौके पर ही दोनों ग्रामीणों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी और  सड़क जाम कर बैठे रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला कलेक्टर समेत अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि ग्रामीण 4 और ट्रकों को आग के हवाले करने पर तुले रहे, जिन्हें प्रशासन की टीम समझाइश दी। वहीं तीन थानों की पुलिस खरोरा, पलारी, गिधपुरी की पुलिस मौके पर मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button