छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

तेल टीन वाहन में लगी आग , बाल बाल बचे लोग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव।  फ्लाई ओवर में तेल टीन लेकर शहर आ रही एक वाहन में अचानक आग लग गई। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन तेल के कुछ टीन आग की चपेटे में आ गए। एक छोटे माल वाहक में कांकेतरा से राजनांदगांव तेल का टीन लेकर आ रही गाड़ी में अचानक फ्लाई ओवर में उतरने के दौरान आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई। फ्लाई ओवर में हुए इस घटना के कारण कुछ देर तक धुंआ उठता रहा। ड्राईवर का कहना है कि शार्ट-सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है। आसपास से गुजर रहे लोगों ने आग बुझाने में मदद की। जिससे वाहन और मजदूरों को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button