छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला
अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस , चार लोग घायल

बिलासपुर। प्रयागराज से सवारी लेकर बिलासपुर आ रही राजधानी एक बस सर्विस की केंदा के पास बंजारी घाट में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। घटना में चार यात्रियों को चोट आई है। बेलगहना और रतनपुर से पुलिस टीम पहुंची। बस से यात्रियों को निकालकर उनमें से घायल चार यात्रियों को रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। शेष यात्रियों को दूसरी बस से बिलासपुर रवाना किया गया। बस में 25 यात्री सवार थे। इस घाट में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।



