गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ज़िलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

दोनों पक्षों में हुई ताबडतोड मारपीट, जानिए क्या है वजह

गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही। जिला के ग्राम आमाडोब की है, जहां एक लड़का तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए दूसरे ग्रामीण को कट मार दिया था. घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीण ने अपने घर जाकर परिजनों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर बाइक चला रहे युवक की पिटाई कर दी. युवक की पिटाई होती देख उसकी बहन बीच-बचाव करने दौड़ पड़ी, जिस पर गुस्साए युवक ने महिला का ही सिर फोड़ दिया|

गौरेला थाना प्रभारी बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. घायल महिला मीलू यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर दो-दो लोगों के खिलाफ 323, 294, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. मीलू और उसके भाई राकेश ने दुर्गेश और मनोज के खिलाफ और दुर्गेश ने मीलू और राकेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है

Related Articles

Back to top button