छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायगढ जिला

गंदे कमेंट करने वाले मनचले को कोर्ट ने दी कड़ी सजा

रायगढ़। कोर्ट ने नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाले शख्स को 3 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है। उसने लड़की पर गंदे कमेंट भी किए थे। जिसके चलते पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब 6 महीने बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है।8 अप्रैल को इस मामले में पीड़िता ने पुसौर थाने में शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया था कि घटना के दिन वह कुछ सामान लेने के लिए दुकान गई थी। उसी वक्त वहां पर जितेंद्र चौहान आया और छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसे गंदे कमेंट्स भी किए। इसके बाद जितेंद्र वहां से चला गया था। पुलिस ने इसी शिकायत पर जितेंद्र के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था और उसे गिरफ्तार भी कर लिया था। इधर, मामला फास्टट्रैक कोर्ट में चल रहा था। जिस पर शुक्रवार को न्यायाधीश प्रतिभा वर्मा ने इस संबंध में फैसला सुनाया गया है। कोर्ट ने जितेंद्र के ऊपर 1 हजार रुपए का फाइन भी लगाया है। साथ ही 3 साल की सजा दी है।

 

Related Articles

Back to top button