छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

आरक्षण की पुनर्बहाली की मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने राजभवन तक किया पैदल मार्च

रायपुर। आदिवासियों के 32 प्रतिशत आरक्षण की पुनर्बहाली की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा के नेताओं ने एकात्म परिसर से राजभवन तक पैदल मार्च किया। इसका नेतृत्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। 70वीं सालगिरह की वजह से डॉ.रमनसिंह शामिल नहीं हो पाए। राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर भाजपा नेताओं ने उनसे संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर 32 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की। इस मुद्दे पर साव छह बजे पत्रकार वार्ता भी लेंगे।

 

Related Articles

Back to top button