छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिलारायगढ जिलारायपुर जिला
ईडी ने तीन आईएएस अधिकारियों के घर की छापेमारी, जानिए कितने सरकारी आवास को किया सील

रायपुर. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ और महासमुंद के कई ठिकानों पर दबिश दी है. इसमें तीन आईएएस के ठिकानों पर भी छापा मारा है. अधिकारियों के घरों में दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. ईडी के अफसरों ने सीआरपीएफ की टीम के साथ दबिश दी है|
ईडी की टीम ने आज सुबह रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू, खनिज विभाग के संचालक और विकास निगम के एमडी जेपी मौर्य, चिप्स के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और छग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित रायपुर के प्रबंध संचालक समीर विश्नोई के ठिकानों पर दबिश दी है|
रायगढ़ कलेक्टर रानू साहू के छत्तीसगढ़ से बाहर होने के कारण ईडी की टीम ने कलेक्टर बंगला को सील कर दिया है. बताया जा रहा है कि इस छापे का आधार कोयला कारोबार से जुड़ा है|



