छत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

पड़ोसी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर युवक पर कुल्हाड़ी से किया हमला, जानिए क्या है पूरा मामला

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पैसों के लेन-देन पर एक युवक पर बदमाशों ने कुल्हाड़ी से कर दिया हमला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है|जिले के ग्राम मगरिया में शिवशंकर पिता जग्गन अपने दोस्त के घर पैसे लेने गया था। जहां उसके पड़ोसी ने अज्ञात बदमाशों के साथ मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी|

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को खरगोन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार जारी है। हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर पुलिस ने पूरे मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है| आरोपी अब भी फरार है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button