छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

लड़की ने शादी से मना किया तो जान से मारनी की धमकी

भिलाई: दिल्ली के एक मनचले को भिलाई की लड़की इतनी पसंद आ गई कि उसने उसके घर में शादी का प्रस्ताव तक भेज दिया। जब लड़की की मां ने शादी से इनकार कर दिया तो लड़के ने प्रोफेसर बेटी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। लड़की के माता पिता ने खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस को बताया कि उसकी बेटी अंबिकापुर के शासकीय पीजी कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर है। वह हिमाचल घूमने गई थी। वहीं पर वो दिल्ली निवासी अमन अरोरा से मिली थी। दोनों के बीच फिर पहचान बढ़ी थी।

लड़की के मना करने के बाद अमन नहीं माना तो लड़की ने अंबिकापुर के गांधी नगर थाने में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद युवक असिस्टेंट प्रोफेसर बेटी की मां को फोन करके परेशान करने लगा। लड़की की मां ने शादी से मना किया तो वह उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगा। धमकी से डर कर महिला ने सिरफिरे युवक के खिलाफ खुर्सीपार थाने में शिकायत दर्ज कराई है। खुर्सीपार पुलिस ने कृष्णा नगर नई दिल्ली निवासी आरोपी अमन अरोरा के खिलाफ धारा 507 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया है।
जान से मारने की धमकी
वह उन्हें अलग-अलग नंबर से वाइस मैसेज भेजकर धमकी देने लगा। अमन ने लड़की की मां को चेतावनी दी है की अगर उसकी बेटी से उसकी शादी नहीं हुई तो वह उसे गोली मार देगा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button