CG में सट्टे के ख़िलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई

दुर्ग: पुलिस महादेव और रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा को लेकर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। पुलिस अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर 21 करोड़ से अधिक के अवैध लेन-देन का खुलासा कर चुकी है। महादेव, रेड्डी अन्ना ऑनलाइन सट्टा एप से जुड़े बैंक खातों की 1 करोड़ से अधिक राशि फ्रीज की जा चुकी है।
कई लोगों से पूछताछ कर कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई करके पुलिस ने लगभग 21 करोड़ रुपए के ऑनलाइन सट्टे के रुपयों के लेन-देन, लगभग 1100 से अधिक संदिग्ध बैंक खातों और चंद दिनों के बैंक स्टेटमेंट में एक हजार से अधिक संदिग्ध ट्राजेंक्शन के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई है।
पुलिस के हाथ 1100 ऐसे बैंक खाते लगे हैं। जनमें एक महीने के अंदर कई लाख रुपए के ट्रांजेक्शन हुए हैं। जबकि खाता धारकों की आय उतनी नहीं है। कई खाता धारकों को यह तक पता नहीं है कि उनके खाते में कितना ट्रांजेक्शन हो रहा है। पुलिस ऐसे सभी संदिग्ध ट्राजेक्शन और बैंक खातों, मोबाइल नंबरों की जांच बारीकी से कर रही है।



