एक महिला ने बीच बाज़ार में दिनदहाड़े युवक के ऊपर पेट्रोल डालकर लगा दी आग , जानिए क्या है मामला…

छेड़खानी के आरोप को लेकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम
मुंगेली: एक महिला ने युवक पर हमले के बाद पेट्रोल डालकर आग लगा दी. इस तरह की वारदात से दहशत का माहौल है. युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां इलाज के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है. आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोतवाली थाना के बुधवारी बाजार की घटना है| पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घायल युवक का नाम जितेंद्र साहू 36 वर्ष है. वहीं आरोपी का नाम सीमा साहू 36 वर्ष है. दोनों अलग अलग मोहल्ले रामगढ़ निवासी हैं.
महिला सीमा साहू के बताए मुताबिक जितेंद्र साहू द्वारा उनके चरित्र को लेकर लगातार बदनाम किया जा रहा था, जिसके चलते महिला के घर के लोगों ने उसे अकेले छोड़ दिया है. इसके अलावा जितेंद्र महिला के साथ जबरन छेड़खानी जैसी हरकते करने की भी बातें सामने आ रही हैं. फिलहाल मामले की विवेचना जारी है.



