पुलिस ने बचाई एक वृद्ध की जान:

जशपुर। एक ऐसा चेहरा भी सामने आया है जिसमें पुलिस ने एक मेमोरी लास्ट महिला की न सिर्फ जान बचाई बल्कि उसके परिजनों से भी मिला दिया। जशपुर जिले में कुनकुरी पुलिस ने आज याददास्त खो चुकी एक वृद्ध महिला को न केवल आत्महत्या करने से बचाया बल्कि सोशल मीडिया की मदद से उसके परिवार से भी मिला दिया। इस वृद्ध महिला के परिजन भी काफी खुश हैं क्योंकि नवरात्रि के अवसर पर उनकी दादी मॉं सकुशल मिल गईं हैं। परिजन इस घटना को किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। वृद्ध महिला ईब नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या करने जा रही थी, तभी दो राहगीरों ने एक बार तो बचा लिया, लेकिन याददास्त खो जाने की वजह से यह महिला बार अपनी जिद पूरी करने के लिए नदीं में छलांग लगाने पर आमदा थी। अपने बारे में कुछ भी नहीं बता पा रही इस महिला के संबंध में ग्रामीणों ने तत्काल कुनकुरी थाना पुलिस को सूचना दी थी। 75 साल की वृद्ध महिला को साथ लाए और सोशल मीडिया की मदद से उसके परिजनों से भी मिलवा दिया।



