छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
एक युवक ने युवती और उसके बच्चे को मारी चाकू, जानिए क्या है वजह…

रायपुर। आय दिन चाकूबाजी की घटना बढ़ते जा रहे हैं। इस बार चाकूबाजी की घटना बिरगांव नगर निगम ऑफिस के पास हुई है। इस घटना में एक युवक ने युवती और उसके बच्चे को चाकू मार दिया। यह पूरा मामला उरला थाना क्षेत्र का है। यहां एक जीजा ने अपनी साली और उसके बच्चे पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में युवती और उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी उसे छोड़कर भाग गई है। इसी से नाराज होकर उसने इस घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।



