लक्ष्य कबीरधाम ने आयोजित किया प्रतिभा सम्मान समारोह

कवर्धा: लोधी समाज के अधिकारी कर्मचारी और प्रबुद्ध वर्ग का संगठन लक्ष्य छत्तीसगढ़ की जिला इकाई कबीरधाम के तत्वाधान में शासकीय पी.जी. महाविद्यालय कवर्धा के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ |
कार्यक्रम का शुभारंभ लोधेश्वर महादेव , वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी एवम स्वामी ब्रम्हानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवम मां सरस्वती के पूजन से हुआ। सर्वप्रथम लक्ष्य कबीरधाम के जिलाध्यक्ष दुष्यंत सिंह जंघेल ने अतिथियों के समक्ष स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को संगठन लक्ष्य टीम की ओर से बहुत बहुत बधाइयाँ व हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करना व उनको प्रोत्साहित करना हमारे लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर उपस्थित छात्र – छात्राओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें क्रमशः लक्ष्य कबीरधाम के संरक्षक रेखलाल कौशिक, रामफल कौशिक,मनहरण कौशिक ने अपने अनमोल विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की कड़ी में छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया गया तत्पश्चात लक्ष्य के प्रदेश अंकेक्षक जीवन कौशिक ने कैरियर मार्गदर्शन पर अपने विचार छात्रों के साथ साझा किए एवम कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता हैं। करने वाले के ऊपर निर्भर करता है। कार्य कैसे किया जाना चाहिए। ऐसे अनमोल विचार प्रस्तुत किए, कार्यक्रम के क्रम में जिला लोधी समाज कबीरधाम के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश लोधी ने संस्कृत के श्लोकों से अपनी बातें शुरुआत कर जनमानस को संदेश देते हुए कहा कि जिला लोधी समाज के जिलाध्यक्ष होने के नाते कबीरधाम जिले में इसप्रकार के कार्यक्रम आयोजित होना बहुत ही गौरवान्वित करने वाली बात है। लक्ष्य टीम के सभी पदाधिकारियों को प्रतिभावान बच्चों का सम्मान करने के लिए बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ, साथ ही कहना चाहता हूं कि ऐसे कार्यक्रम प्रतिवर्ष होना चाहिये, जिससे समाज के सभी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढेगा, और आगे उनके लिए प्रेरणा का कार्य करेगा। कार्यक्रम में आमंत्रित प्रधानमंत्री कृषि कर्मठ पुरुस्कार से सम्मानित अदिति कश्यप जी ने अपने जीवन के अनुभव प्रस्तुत किए तत्पश्चात कार्यक्रम की कड़ी में 75% से अधिक अंक कक्षा 10वी, 12वी सत्र 2022 के छात्रों को,सेवानिवृत्त कर्मचारी,एवम विशेष विधा के अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर, घनाराम कौशिक, पीलाराम, नेतराम जंघेल, महेंद्र कौशिक ने अपनी बातें रखीं, इस अवसर पर पूरण सिंह पटेल राष्ट्रीय महामंत्री, चैनदास जंघेल प्रदेश संयोजक, दानेश्वर लिल्हारे उपाध्यक्ष, के.के. सिंगौर कोषाध्यक्ष, विक्रम लोधी, गुना राम चंदेल, सावित्री जंघेल, फत्ते लाल चंदेल, दीनू राम वर्मा उपस्थित हुए, मंच संचालन शिक्षक रामफल कौशिक एवं राजेन्द्र कौशिक के द्वारा किया गया,कबीरधाम जिला कार्यकारिणी से डॉ. गंगाराम कौशिक ,संयोजक आजुराम कौशिक ,कौशल कौशिक एवं दिनमधुर वर्मा उपाध्यक्ष, राजेश कौशिक कोषाध्यक्ष, अनिल कौशिक, मनोज कौशिक गोछिया ,खुलेश्वर कौशिक, निरंजन कौशिक, आनंद कौशिक, पुरुषोत्तम कौशिक, धरम कौशिक, देवेंद्र कौशिक, कोमल कौशिक, अश्वनी कौशिक, सूरज कौशिक, दुर्गेश कौशिक, जितेंद्र कौशिक, पवन कौशिक, सोनू कौशिक, हर्ष वर्मा, शीशम कौशिक द्वारा विशेष सहयोग दिया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम के अंत मे आजु राम कौशिक के द्वारा सभी उपस्थित महानुभावों का आभार प्रकट कर कार्यक्रम समापन की घोषणा किया गया।



