काम दिलाने के बहाने कारोबारियों ने किया महिला से रेप, चाकू की नोक पर किया था दुष्कर्मकर दी थी धमकी

बिलासपुर.जिले में महिला के साथ रेप करने वाले कॉलोनाइजर और सब्जी कारोबारी पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला काम की तलाश में बिलासपुर आई थी, तब कारोबारी ने उसे अपने घर में काम देने बोला था। महिला जब उसके घर गई, तब वह अपनी कार में बैठाकर फार्म हाउस ले गया, जहां उसे चाकू दिखाकर, धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, कोटा थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला करीब तीन माह पहले काम की तलाश में बिलासपुर आई थी। इस दौरान उसका परिचय कॉलोनाइजर( बिल्डिंग बनाने का काम करने वाला) और सब्जी कारोबारी महेश अग्रवाल से हुआ। बातचीत के दौरान महिला ने उसे बिलासपुर में काम दिलाने की बात कही, तब महेश अग्रवाल ने उसे अपने घर में काम पर रखने के लिए बोला। इस पर महिला उसके घर का एड्रेस लेकर काम पर आने की बात कही।
महिला ने पुलिस को बताया कि तीन अप्रैल को वह कारोबारी के दिए गए एड्रेस महाराणा प्रताप चौक गैलेक्सी मोटर्स के पीछे उसके मकान में गई, तब कारोबारी उससे काम कराने के बहाने अपनी कार में बैठाकर चकरभाठा क्षेत्र के धमनी स्थित अपने फार्म हाउस लेकर गया, जहां महेश अग्रवाल ने चाकू निकाल लिया और महिला को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।महिला ने पुलिस को बताया कि वह इस घटना के बाद डर गई थी और अपने घर वापस चली गई थी। डर के कारण ही उसने इस केस की जानकारी अपने पति को नहीं दी। लेकिन, उसे बहुत खराब लग रहा था, तब किसी तरह उसने हिम्मत जुटाकर पति को बताई और उसके कहने पर शिकायत लेकर थाना पहुंची।
इधर, चकरभाठा पुलिस का कहना है कि महिला शिकायत लेकर पहुंची, तब पुलिस ने प्रारंभिक जांच की थी। जांच के दौरान महिला के बयान में विरोधाभास नजर आया। इसके चलते पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। अब पुलिस अफसरों के निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए आरोपी कारोबारी और महिला के मोबाइल की जांच की जा रही है। इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।



