छत्तीसगढ़ विशेषदुर्ग जिला

बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित कार कपड़ा शो-रूम में जा घुसी

दुर्ग। एक कार अनियंत्रित होकर अचानक कपड़े के शो-रूम में जा घुसी। उस समय शो-रूम में अधिक लोग नहीं थे। इसलिए कोई हादसा नहीं हुआ, दुर्घटना में कार चालक के घायल होने की बात सामने आ रही है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। स्मृति नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक स्मृति नगर चौकी से सूर्या मॉल को जाने वाली सड़क में नीतू फैशन नाम से कपड़े का शो-रूम है। रात 8-9 बजे के करीब दुकान में ग्राहक बैठे थे। अचानक एक तेज रफ्तार कार सीजी 07सीसी 2820 आई और सीधे शो-रूम का कांच तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। इससे वहां हड़कंप मच गया। चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। कार अनीष कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड है। दुर्घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस की मौजूदगी में सभी व्यापारियों ने मिलकर कार को दुकान से बाहर किया। दुर्घटना में दुकान का काफी नुकसान हुआ है। इस बात को लेकर कुछ लोगों के बीच काफी बहस भी हुई है। चौकी प्रभारी युवराज देशमुख का कहना है कि उनके पास अभी शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा

Related Articles

Back to top button