यहां उलटी गंगा बहीः बहू ने सास पर किया जानलेवा हमला,जानिए क्या है वजह

अब तक सुनने में आता था कि सास ही बहू पर जुल्म ढाती है, लेकिन यहां मामला उलटा है। सास ने नहीं बल्कि बहू ने सास पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। घायल सास को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी बहू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 का अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना देर रात की बताई जाती है|
पीड़ित जुगंती बाई पति महादेव रैदास उम्र 65 वर्ष निवासी विकटगंज का पुत्र सोनू चौकीदारी का काम करता है। वह देर रात खाना खाने के बाद काम पर चला गया, इसी बीच बहू लक्ष्मी पति सोनू रैदास ने घर पर रखे किसी औजार से सास जुगंती पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। पड़ोसियों की मदद से पीड़ित महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया है।मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी बहू के विरुद्ध धारा 307 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। पुलिस ने बहू को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया



