छत्तीसगढ़ विशेषराजनांदगांव जिला

बार-बार बिजली गुल होने से लोग परेशान, बीजेपी ने किया विद्युत विभाग का घेराव

राजनांदगाँव | ज़िले के डोंगरगढ़ में बार-बार बिजली गोल जाने से और बिजली बिल में बढ़ोतरी किए जाने से नाराज बीजेपी ने विद्युत विभाग का घेराव किए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विधुत विभाग के इंजीनियर को जल्द सुधार करने की मांग की गई है युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विघुत विभाग का घेराव किया है। शहर में मेंटेनेंस के नाम पर बार-बार बिजली बंद रखा जाता है। जिससे नाराज होकर बीजेपी के नेतृत्व में शहरवासियों ने बिजली विभाग का घेराव किया। वहीं लोगो का कहना है कि, शहर में बिजली बंद होने का कोई समय नहीं है और यहां बिजली बार-बार बंद कर दी जाती है। घंटो बिजली बंद रहती है अभी बरसात का समय है। रात के समय बिजली बंद होने से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसको लेकर डोंगरगढ भाजपा युवा मोर्चा ने विधुत विभाग के इंजीनियर को एक ज्ञापन सौप कर जल्द से जल्द व्यवस्था सुधार करने के लिये कहां है।

Related Articles

Back to top button