छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदेश-विदेशरायपुर जिला

बिशप पीसी सिंह की पत्नी नोरा सिंह पर लगी गंभीर आरोप,जानिए पूरा मामला

करोड़पति बिशप पीसी सिंह मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं. अब पत्नी नोरा सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि नोरा सिंह पर चर्च ऑफ नार्थ इंडिया को 4 करोड़ रूपए देने का आरोप लगा है. पीसी सिंह पर कार्रवाई की जगह लॉन्ग लीव पर भेज दिया|

बिशप पीसी सिंह की पत्नी नोरा सिंह ने सीएनआई के जनरल सेक्रेटरी डेनिश लाल को 4 करोड़ दिया है. इतने सारे आरोप के बाद भी सीएनआई ने पीसी सिंह पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है. सीएनआई दिल्ली ऑफिस पर पीसी सिंह को बचाने के आरोप लगे हैं. फिलहाल पीसी सिंह जेल में बंद है. इस मामले की जांच ईओडब्ल्यू कर रही है.

वहीं बिशप पीसी सिंह ने अपने बेटे को अपने पावर का इस्तेमाल करते हुए स्कूल का प्रिंसिपल बना दिया. मसीह समुदाय के धर्म गुरू बिशप और द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन पीसी सिंह ने बेटे पियूष पॉल को क्राइस्ट चर्च कोएड स्कूल का प्रिंसिपल बना दिया. पियूष पॉल इस पद के लायक भी नहीं है. बावजूद इसके सारे नियम कायदे ताक पर रखकर बिशप पीसी सिंह ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए बेटे को स्कूल का प्रिंसिपल बनवा दिया.

ईओडब्ल्यू की रेड में दो करोड़, दो लाख, 95 हजार रुपए की एफडी मिली है. बिशप के 174 बैंक खाते भी मिले है. 174 में से 128 खाते बिशप और परिवार के नाम पर है. 46 खाते स्कूलों के नाम निकले है. बैंक खातों की डिटेल निकाली जा रही है. डी कम्पनी कनेक्शन की भी पूछताछ होगी. रियाज भाटी से दोस्ती के राज भी निकाले जाएंगे. बिशप को मिलने वाली फंडिंग की भी जांच हो रही है

Related Articles

Back to top button