राजू श्रीवास्तव को आया था कार्डियक अरेस्ट आप भी इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का आज 21 सितंबर 2022 को 58 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे 42 दिनों से दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे. उनके ठीक होने की सभी को उम्मीद थी लेकिन आज सुबह यह दुखद खबर सामने आ गई. राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था|
दरअसल, राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे. ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें सीने में दर्द हुआ और वह नीचे गिर गए. इसके बाद राजू श्रीवास्तव को उनके जिम ट्रेनर फौरन अस्पताल लेकर गए. डॉक्टर्स के मुताबिक, एक्सरसाइज करते समय राजू श्रीवास्तव को कार्डियक अरेस्ट आया था. मशहूर सिंगर केके की भी कुछ समय पहले कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी.
आज के समय में कम उम्र के लोगों में भी कार्डियक अरेस्ट का जोखिम बढ़ गया है. कार्डियक अरेस्ट के लक्षणों को सामान्य समझकर कई बार अनदेखा कर दिया जाता है जो खतरनाक हो सकता है. कार्डियक अरेस्ट क्या है? कार्डियक अरेस्ट के लक्षण क्या हैं? इस बारे में रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित श्री नारायणा हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बिनोद अग्रवाल ने लल्लूराम डॉट कॉम से खास बातचीत की.
कार्डियक अरेस्ट क्या है?
कार्डियोलॉजिस्ट डॉ बिनोद अग्रवाल के मुताबिक के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट एक जानलेवा स्थिति है जिसमें हार्ट अचानक से काम करना बंद कर देता है. यदि हार्ट काम करना बंद कर देता है तो वह खून को पंप नहीं कर पाता और कुछ ही समय में पूरे शरीर पर असर दिखने लगता है|
आपातकालीन स्थिति में कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन और डिफिब्रिलेशन से कार्डियक अरेस्ट में कुछ मदद मिल सकती है. सीपीआर आपके फेफड़ों में पर्याप्त ऑक्सीजन बनाए रखता है. अगर समय पर सीपीआर और डिफाइब्रिलेटर मिल जाता है तो कार्डियक अरेस्ट से जान बचाई जा सकती है.
कार्डियक अरेस्ट के लक्षण क्या हैं?
डॉ बिनोद अग्रवाल (कार्डियोलॉजिस्ट, श्री नारायणा हॉस्पिटल, देवेंद्र नगर रायपुर) के मुताबिक, कार्डियक अरेस्ट के लक्षण पहले से नजर नहीं आते. लेकिन फिर भी नीचे बताए लक्षण कार्डियक अरेस्ट का संकेत हो सकते हैं. अगर किसी में आप ये लक्षण देखें तो उसे सीपीआर और डिफाइब्रिलेटर दे सकते हैं और तुरंत मेडिकल सहायता के लिए भेजें



