कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषसियासत
बी.जे.पी को तगड़ा झटकाः भाजपा नेता समेत 250 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का थामा दामन, मंत्री अकबर ने पार्टी में कराया प्रवेश

कवर्धा. प्रदेश के वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर एक दिवसीय कवर्धा के दौरे पर रहे. इस दौरान कलेक्ट्रेट दफ्तर में आयोजित नवीन राशन कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां सैकड़ों गरीब परिवारों को राशन कार्ड वितरण किया. साथ ही शहर के श्याम प्लाजा में भाजपा पूर्व पार्षद टेकसिंह जांगड़े, ओबीसी महासभा की अध्यक्ष पूर्णिमा चंद्रकार, उदित झरिया समते 250 से अधिक लोगों को मंत्री ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर मंत्री अकबर ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश करवाया. कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों का कहना है कि, मंत्री अकबर के कार्य से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं|




