आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर आया सामने, साथ ही रिलीज डेट किया गया अनाउंस

बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के दूसरे पार्ट का रिलीज की डेट अनाउंस कर दिया गया है. रिलीज की डेट अनाउंसमेंट के साथ ही फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का टीजर भी सामने आया है. इसे खुद एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. खास बात तो यह है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आने वाली हैं|
आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 29 जून, 2023 की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए टीजर साझा किया है. सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा कि “आपकी ड्रीम गर्ल फिर से आ रही है, मिलिए पूजा से 29 जून 2023 की ईद पर। ‘ड्रीम गर्ल 2’ सिनेमाघरों में 29 जून 2023 को.”
एक छोटे शहर के लड़के की कहानी
फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ एक छोटे शहर के लड़के करम आयुष्मान की यात्रा है, जो मथुरा में जीवन जीने की कोशिश कर रहा है और परी अनन्या से प्यार करने लगता है, तभी उसके जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है जब करम, पूजा बन जाता है जो उसके पहले से ही अराजक जीवन में और अराजकता पैदा करता है.
आयुष्मान हैं काफी खुश
फिल्म के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने एक बयान में कहा कि “मैं ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बारे में बहुत उत्साहित हूं. बालाजी मोशन पिक्चर्स के साथ यह मेरी दूसरी यात्रा है और मैं एकता का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाया और इसे बड़ा बनाया. मुझे राज में एक दोस्त मिला है और उसके साथ फिर से काम करना रोमांचक है.
फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के पहले पार्ट में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरूचा को देखा गया था. ये फिल्म लोगों को काफी पसंद भी आई थी. फिल्म के गानों ने भी लोगों का दिल जीत लिया था



