अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

मोबाईल चोरी करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार |

3 अगस्त 2021 | पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) विश्वास चन्द्राकर के मार्गदर्शन में चोरी के प्रकरणों में अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है कि दौरान पेट्रोलिंग के जरिये मुखबिर सूचना मिली कि पावर हाउस बस स्टैण्ड के पास 02 लड़के चोरी का मोबाइल बिक्री करने के लिये पावर हाउस बस स्टैण्ड में खड़े है कि सूचना पर छावनी पुलिस के पेट्रोलिंग स्टाफ के मौके पर पहुंचकर दोनो लडकों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछा किया जिन्होंने 15 दिन पहले नंदिनी रोड भिलाई में एक व्यक्ति की जेब में रखे 03 नग रेड मी कंपनी एवं चाईना कंपनी का मोबाईल चोरी कर ले जाना बताये कि मुताबिक जप्ती पत्रक के आरोपीगणो से 03 नग रेड-मी कंपनी एवं चाईना कंपनी का मोबाईल जुमला कीमत 27,000 रूपया जप्त कर आरोपी 1. सोहेब खान पिता हमीद खान उम्र 19 साल महात्मा गांधी नगर कैम्प 02 छावनी 2. संस्कार कुमार पिता विमलेश कुमार उम्र 19 साल सुभाष नगर शिव मंदिर के पास भिलाई थाना छावनी को इस्तगासा कमांक 04/2021 धारा 41 (1+4) जा.फौ. / 379, 34 भादवि में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी के उप निरीक्षक नरेश सार्वा, प्र.आर चेतन साहू, आरक्षक नितिन सिंह, हेमंत साहू, ध्रुव नारायण चन्द्राकर, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button