छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मरायपुर जिला

दो युवको ने चलती ट्रेन से युवक को दिया धक्का, जानिए क्या है वजह

रायपुर। राजधानी रायपुर में पटरी पर से गुजर रही ट्रेन के सामने दो युवकों ने अपने ही साथी को धकेल दिया। बताया जा रहा है कि उनके बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। ट्रेन से टकराने पर युवक का बायां पैर कट गया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया है। जिसके बाद युवक को तुरंत ही पास के अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवक ने अपने साथी को खम्हारडीह के गणेश नगर पटरी पर से गुजर रही ट्रेन के सामने धकेल दिया। इस घटना में युवक का बायां पैर कट गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को सूचना मिलने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल अभी दोनो जेल में हैं

 

Related Articles

Back to top button