अपना जिलाकबीरधाम विशेषजुर्मब्रेकिंग न्यूजस्थानीय समाचार

फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में पुलिस को मिली सफलता

कवर्धा,26 जून 2020
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक के एल ध्रुव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी तथा उप पुलिस अधीक्षक अजाक क्राईम बी.आर.मंडावी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम के नेतृत्व में समंस वारंट की सत प्रतिशत तामिली हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 333/18 एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कवर्धा जिला कबीरधाम के प्रकरण क्रमांक 1513/2018 धारा 36 ( च ) 1 आबकारी एक्ट के प्रकरण में फरार आरोपी वेदराम कुरै पिता नूनकरण कुरै उम्र 40 वर्ष साकिन सिंघनपुरी थाना पिपरिया जिला – कबीरधाम , छ0 ग0 को जरिये मुखबीर से सुचना प्राप्त होने पर उक्त वारंटी को थाना कवर्धा के टीम द्वारा तामिल कर विधिवत न्यायालय के समक्ष दिनांक 26 जून को प्रस्तुत किया गया । उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम , प्रआर चुम्मन साहू , आरक्षक पवन सिंह राजपूत , आरक्षक समशेर अली , म.आर. रीना तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Related Articles

Back to top button