कोरबा जिलाछत्तीसगढ़ विशेष

दो ग्रामीणों पर भालू ने किया हमला,जानिए कब कैसे कहा किया, जानकर हो जाएंगे हैरान

गाव में मचा हडकंप दोनों के हालत गंभीर 

कोरबा | जिले के करतला थाना क्षेत्र के कोटमेर जंगल में भालू के हमले से दो ग्रामीण गंभीर रुप से हुए घायल दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है| दोनों गांव के पास लगे जंगल में मशरूम की तलाश में गए हुए थे. इस दौरान एक युवक पर भालू ने किया हमला उसे देख कर दुसरे युवक ने अपने साथी के जान बचाने भालू से भीड़ गया. जिसके बाद दोनों ने मिलकर जैसे-तैसे भालू को वहां से भगाया. इस बीच में दोनों के हाथ और पैर पर गंभीर चोटें आ गई. जिसके बाद घायल हालत में दोनों जंगल में ही पड़े रहे.

112 के पास साधन नहीं, मचान पर पहुंचाया अस्पताल

इस दौरान जंगल में कुछ ग्रामीणों दोनों को घायल अवस्था में देखा और तत्काल 112 को इसकी सूचना दी. जिसके बाद करीब 5 किलोमीटर जंगल के अंदर टीम पहुंची. लेकिन 112 के पास दोनों घायलों को ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था. तब स्थानीय लोगों ने पुलिस के साथ मिलकर लकड़ी और पत्तों का मचान तैयार किया और उस पर श्यामलाल और अंचलराम को पैदल सफर कर करतला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. फिलहाल दोनों का इलाज जारी है

Related Articles

Back to top button