छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मराजनांदगांव जिला
नाबालिग से झांकी दिखाने के बहाने किडनैपिंग, फिर सूनसान इलाके में लड़की से दुष्कर्म

पीड़िता ने बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत रिपोर्ट दर्ज कराई काम करके अपने घर जा रही थी, तभी आरोपी सूरज यादव पीड़िता को चलो डोगरगढ झांकी दिखाकर लाता हूं, कहकर झांसे में लेकर अपनी बाइक पर बैठा लिया. अपने एक अन्य साथी जितेन्द्र रजक को भी बैठाया.पीड़िता को तुमडीबोड मुरमंदा की ओर ले जाकर सूनसान जगह में एक अन्य तीसरे आरोपी को डोगरगढ़ से बुला लिए. तीनों ने लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जिस पर थाना में अपराध क्रमांक 648/2022 धारा-363, 376, 376 डी भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया|शिकायत के 2 घंटे के अंदर तीनों रेपिस्ट हुए गिरफ्तार पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया|



