अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की गई मोटर सायकल बरामद |

31 जुलाई 2021 | प्रार्थी नरेश सिंह पिता अयोध्या सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी लक्ष्मण नगर छावनी थाना खुर्सीपार का 26 जुलाई 2021 को प्रार्थी अपने मोटर सायकल पैशन प्रो० क्रमांक सीजी 07 एल.टी 0354 को अपने घर के आँगन पर खडी किया था। जिसे रात्रि में कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन पर शहर के सभी थाना / चौकी प्रभारी को सम्पत्ति संबंधि अपराधो पर त्वरित निराकरण करने एवं चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही के तारतम्य मे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक छावनी विश्वास चंद्राकर के मार्गदर्शन पर चोरी गई बाईक और आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान आज 31 जुलाई 2021 को मुखबीर से सूचना मिली, कि शातिर बदमाश एन० देवा रेड्डी जो पूर्व में लूट, चोरी, मारपीट जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है, जो चोरी किये गये बाईक के हुलिए के अनुसार मोटर सायकल मे बापू नगर शराब भट्ठी के आसपास घुम फिर रहा है। जिसे तत्काल खुर्सीपार पुलिस जाकर घेराबंदी कर पकडा, जिसे पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल को प्रार्थी के घर से चोरी करना कबुल किया है| आरोपी एन. देवा शातिर किस्म का अपराधी है। आरोपी को अपराध कमाक 351/2021 धारा 457,380 भादवि  गिरफ्तार कर विधिसंगत कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया |

उक्त कार्यवाही में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। खुर्सीपार पुलिस द्वारा पिछले 21 दिनों में कुल 09 मोटर सायकल बरामद किया गया है |

Related Articles

Back to top button