छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मबिलासपुर जिलाबेमेतरा जिलाराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

खाने में नशीली दवा मिलाकर जेवर और कैश लेकर भागी, 4 लोग हुए अस्पताल में भर्ती

खिमलासा थाना अंतर्गत मुहासा गांव में शादी के एक दिन पहले भोजन में नशीला दवा मिला कर सोना और पैसा ले भागी युवती। आपने लुटेरी दुल्हन के किस्से तो कई सुने होंगे लेकिन शादी के एक दिन पहले ही परिवार के सदस्यों के लिए खाना में नशीला पदार्थ खिलाकर पैसे और जेवरात ले भागी युवती

बेटे की शादी के लिए इनायतपुर उड़ीसा निवासी एक युवती से उसके परिवार को पैसे देकर शादी करवाने की बात तय हुई थी। वहीं बीना से लड़की को लेकर वह अपने गांव पहुंच गये और दूसरे दिन शादी होना था |लेकिन एक दिन पहले रात में ही लड़की ने चावल बनाया और उसमें नशीला प्रदार्थ डाल दी जिससे सभी बेहोश हो गये

इसके बाद युवती घर में रखे पैसे व कुछ जेवरात लेकर भाग गई। परिवार के चार सदस्य शासकीय अस्पताल में भर्ती है। परिवार के सदस्य अभी बेहोशी की हालत में है। स्वस्थ्य होने के बाद बयान लेकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button