आसमान से बरसी तड़कती मौत,एक ही परिवार के , पाच लोगों की हुई मौत, जानिए कितने हुए गंभीर

बीजापुर। जिले में आसमानी आफत से एक ही परिवार के 5 लोग हमेशा के लिए मौत की नींद सो गए, जबकि 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं 2 महिलाएं अब भी बेहोश हैं. आकाशीय बिजली से परिवार लाशों में तब्दील हो गया है. ये पूरा मामला चिन्नाकवाली के नयापारा का है
कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. वहीं आकाशीय बिजली भी अपना कहर बरपा रही है. जिंदा इंसानों को लाशों की ढेर में बदल रही है. इस तड़कती बिजली से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत से गांव और परिवार में मातम है.
इतना ही नहीं इलाके में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति है, जिसके कारण बेहोश महिलाओं को अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका है. बाढ़ कब खत्म हो उसका इंतजार किया जा रहा है. अस्पताल पहुंचाने में ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं. मामला मोदकपाल थाना क्षेत्र का है.
इधर बारिश के चलते मोदकपाल थाना के पास रपटा डूब गया है. जिसके चलते बीजापुर भोपालपट्टनम नेशनल हाइवे पर आवाजाही थम गई है. इसी तरह बीजापुर-गंगालूर मार्ग पर पदेडा और पोंजेर नाला भी उफान पर होने से चेरपाल-गंगालूर समेत दर्जनों गांवों टापू में तब्दील हो गए हैं.
इसके अलावा जिला मुख्यालय से लगे कोकड़ापारा में नाले के जलस्तर ने लोंगो के सामने बाढ़ जैसे हालात खड़े कर दिए हैं. यहां लोगों को रेस्क्यू करने का काम लगातार किया जा रहा है. बाढ़ के चलते घरों में पानी घुस गया है.
बाढ़ में बहे मवेशी
क्षेत्र में बाढ़ आने से आफत मची हुई है. बताया जा रहा है कि पदेडा नाले में 4 से 5 मवेशी पानी के तेज बहाव में बह गए. नगरसेना प्रमुख निर्मल साहू ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है.
लोगों ने बताया कि मवेशियों को उनके मालिक ने नाले से कुछ दूरी पर बांध कर रखा था, लेकिन रात में हुई मूसलाधार बारिश से नाले का जल स्तर बढ़ गया, जिसमे मवेशी बह गए. बहरहाल आज दूसरे दिन भी बीजापुर में बारिश जारी है, ऐसे में हालात और भी बिगड़ने की संभावना है. बचाव दलों को अलर्ट कर दिया गया है



