कवर्धा : निर्णय लेने की क्षमता में होगी वृद्धि सकारात्मक आयेगा काउंसलिंग का परिणाम

कवर्धा | जिले के पुराना पुलिस लाइन में स्थित महिला सेल के अतिरिक्त कमरे को शांति कक्ष के रूप में परिवर्तित किया गया हैं। उक्त सफेद रंग के कमरे में जमीन पर आसन बिछाया गया है, जिसमें कपूर की धीमी खुशबू बिखरी हुई है, तथा धीमी आवाज में ध्यान वचन स्पीकर के माध्यम से संचालित किया गया है। जो मन को शांत और एकाग्र रखता है। उक्त शांति कक्ष का विधि विधान से पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया तथा उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के साथ शांति कक्ष में बैठकर ध्यान लगाया गया।
महिला सेल में आने वाले विभिन्न आवेदन पत्रों के आधार पर निर्धारित तिथि के दौरान काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने वाले दंपत्ति/अन्य पीड़ित पक्ष के द्वारा महिला सेल टीम के समक्ष आने पर अत्यंत उत्तेजना पूर्ण एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप किया जाता है। जिसका परिणाम भी विचलित और चिंतित मन के कारण बुरा ही निकलता है, जिस का विशेष ध्यान रखते हुए शांति कक्ष का शुभारंभ किया गया है।
जब भी काउंसलिंग के लिये किसी भी पक्ष को बुलायें तो सर्वप्रथम उन्हें शांति कक्ष में बैठा कर उनके विचलित और तनाव भरे मन को शांत करने हेतु ध्यान एवं मेडिटेशन करायें। जिससे वह काउंसलिंग कराने वाले अधिकारी के समक्ष अपनी समस्या को शांतिपूर्ण बताये तथा कुछ पूछने पर उसका जवाब सही सही दे, ना कि एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करे, तभी वह एक सफल निर्णय तक पहुंच पायेगें। जिससे आनेको विवाद को शांतिपूर्ण सुलझाने तथा घरों को टूटने से बचाने में महिला सेल पुलिस टीम को सफलता प्राप्त होगी



