छत्तीसगढ़ विशेषधर्मरायपुर जिला

पितृपक्ष आज से आरंभ, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन

भाद्रपद पूर्णिमा के साथ आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है जो आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलेंगे। इस दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण विधि विधान से किए जाते हैं। इसके साथ ही इन दिनों में सात्विक भोजन करना चाहिए। माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान शुद्धता के साथ खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जरा सी गलती करने पर पितर नाराज हो जाते हैं।

जानिए पितरों को प्रसन्न रखने के लिए पितृपक्ष के दौरान किन चीजों का न करें सेवन। पितृपक्ष के दौरान न करें इन चीजों का सेवन गाजर, मूली का सेवन मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान गाजर, मूली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका संबंध राहु से होता है। इसके साथ ही इनकी गिनती अशुद्ध सब्जियों में होती है। पके चावल का सेवन पितृपक्ष के दौरान पके हुए चावल का इस्तेमाल नहीं करना चहिए। क्योंकि इन्हीं चावलों से पितरों का श्राद्ध किया जाता है इसलिए कच्चे चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है। मसूर की दाल

मसूर की दाल का सेवन भी पितृपक्ष के दौरान नहीं करना .चाहिए। क्योंकि इसका संबंध मंगल ग्रह से है, जो क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इन सब्जियों का सेवन पितृपक्ष के दौरान अरबी, आलू, कंद आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन पितरों को अर्पित नहीं किया जाता है। लहसुन-प्याज का सेवन लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन के रूप में जानते हैं। इसलिए पितृपक्ष के दौरान इन दोनों का सेवन बिल्कुल भी न करें। चने का सेवन पितृ पक्ष के दौरान चना और इससे बनी चीजों जैसे कि बेसन, चने की दाल, मिठाई आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये चीजों पितरों को अर्पित नहीं की जाती है।

Related Articles

Back to top button