कवर्धा : वाहनों से डीजल चोरी करने वाले तीन अलग-अलग प्रकरणों के दो आरोपियों हुए गिरफ्तार

कवर्धा | जिले के थाना बोड़ला के चौकी पोड़ी में अंधेरे का फायदा उठाकर सुनसान रोड में खड़ी गाड़ियों से डीजल चोरी करने की वारदात 07 माह पूर्व अंजाम दिया गया था जिसमें 14 चक्का ट्रक से डीजल चोरी करने एवं 02 माह पूर्व दो अलग-अलग ट्रक से डीजल चोरी करने की रिपोर्ट प्रार्थी गण के द्वारा चौकी पोड़ी थाना बोड़ला में दर्ज कराया गया था। जिस पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 28/22, 225/22, 226/22 धारा 379 भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों के पता तलाश हेतू जिले में व जिले से बाहर अलग-अलग टीम बनाकर रवाना किया गया, साथ ही तकनीकी शाखा को भी आवश्यक निर्देश दिये गये।
जिस पर जल्द ही टीम को आरोपियों के विषय में मुखबिर के द्वारा सूचना प्राप्त हुआ जिनसे संदेह के आधार पर पूछताछ करने पर संदेही सूर्य कुमार बघेल पिता महत्तरा बघेल उम्र 28 साल साकिन बिरगहनी थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा वर्तमान निवासी इमली भाटा आवास बंधवापारा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर से पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया जो मेमोरेंडम कथन में बताया कि दिनांक-29.01.22 को बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 10 बी.जे. 0834 से पोड़ी आकर असलम टायर दुकान के पास खड़े 14 चक्का ट्रक के डीजल टंकी के ताला को तोड़कर टंकी में पाईप लगाकर 220 लीटर डीजल चोरी कर चोरी किये डीजल को बरेला थाना जरहागांव जिला मुंगेली के शेष नारायण उर्फ गोलू साहू पिता ईश्वरी साहू के पास 80 रुपये के दर से 17,600 रुपये में बेच दिया एवं दिनांक 03.07.22 को फिर पोडी आकर
वर्मा पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से डीजल टंकी का ताला तोड़कर टंकी में पाइप लगाकर 360 लीटर डीजल एवं असलम टायर दुकान के पास खड़े ट्रक के डीजल टंकी का ताला तोड़कर टंकी में पाइप लगाकर टंकी से 315 लीटर डीजल चोरी करना बताएं चोरी किये डीजल को बिलासपुर रोड में अज्ञात ट्रक ड्राइवर को बेचना स्वीकार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सी.जी. 10 बी.जे. 0834 कीमती करीबन 10,000,00/ रुपये एवं 6 नग जरी केन दो नग चाडी 01 नग पाईप एवं नगदी रकम 7500/ रुपये पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ उचित वैधानिक कार्यवाही किया क्या जिसमें (1)आरोपी सूर्य कुमार बघेल द्वारा डीजल चोरी करना स्वीकार करने एवं (2)शेष नारायण साहू द्वारा चोरी के डीजल को खरीदना स्वीकार करने पर दिनांक-09.09.22 को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।



