छत्तीसगढ़ विशेष

छत्तीसगढ़ को मिला 32वां जिला ,सी एम बघेल ने मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का किया उद्घाटन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के 32वें जिले मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का उद्घाटन किया और करोड़ों के विकास कार्यों की घोषणा की. उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज 9 तारीख को 9वां महीना में यह मांग पूरी हुई. विधायक विनय जायसवाल और गुलाब कमरो की सहमति से जिला बन पाया. आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया. विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहे हैं. पहले बिजली मध्यप्रदेश से आती थी, अब छत्तीसगढ़ में उत्पादित हो रही है

मुख्यमंत्री की घोषणा करते हुए कहा कि चिरमिरी के सौ बिस्तर अस्पताल को जिला अस्पताल बनाया जाएगा. मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा मंदिर को पर्यटन विभाग द्वारा विकसित किया जाएगा. उन्होंने मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी और भरतपुर के लिए तीन-तीन करोड़ रुपए देने की घोषणा की

सीएम बघेल ने कहा कि प्रशासन को आम जन के नजदीक लाने के लिए हम प्रशासनिक इकाइयों को छोटा कर रहे हैं. छह जिला और 85 तहसील हम लोगों ने बनाया हैं. प्रशासन को लोगों के और करीब पहुंचाया है. दुनिया में पहली बार छत्तीसगढ़ में गोबर की खरीदी हो रही है. हमारी संस्कृति को भी बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button