छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदेश-विदेश

खोंले जाएंगे बैंक अकाउंट, सरकार अलर्ट मोड पर, सी एम ने बुलाई बैठक

मध्यप्रदेश में मसीह समुदाय के धर्म गुरू बिशप और द बोर्ड ऑफ एजुकेशन चर्च ऑफ नार्थ इंडिया के चेयरमैन पीसी सिंह के घर ईओडब्ल्यू के छापे में अरबों रुपए के खुलासे के बाद सरकार भी अलर्ट मोड पर है। ईओडब्ल्यू द्वारा आज भी उसके बैंक अकाउंट को खंगाला जाएगा। वहीं बिशप मामले को लेकर सीएम शिवराज ने बैठक बुलाई है। सीएम हाउस में बैठक में ईओडब्ल्यू, गृह और पुलिस विभाग के अफसर, डीजीपी, एडीजी इंटेलिजेंस सहित पुलिस के अधिकारी शामिल होंगे

बैठक में बिशप के खिलाफ धर्मांतरण, शासकीय जमीन का निजी उपयोग, छात्रों की फीस के दुरुपयोग संबंधी शिकायतों पर चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार बिशप पी सी सिंह के बैंक अकाउंट आज खंगाले जाएंगे। छापे में 48 बैंक अकाउंट मिले थे। 17 संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच होगी। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में बिशप का जाल फैला है

कल छापे में 1 करोड़ 65 लाख नगद मिले थे। 18 हजार की विदेशी करेंसी भी बरामद हुई थी। 80 लाख 72 हजार के सोने के जेवर के अलावा लग्जरी कार और इंपॉर्टेंट वाच भी बरामद हुई थी। बिशप लग्जरी लाइफ स्टाइल ने शौकीन है। बिशप के फिलहाल जर्मनी में होने की सूचना मिल रही है। स्कूलों से मिलने वाले पैसों से धार्मिक संस्थान संचालन करने का आरोप है

Related Articles

Back to top button