छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला
रक्षामंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण निधि से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई

रायपुर. भूतपूर्व सैनिकों, विधवाओं के आश्रित बच्चों को अध्ययन के लिए रक्षामंत्री भूतपूर्व सैनिक कल्याण निधि से छात्रवृत्ति दी जाती है. इसके लिए में जिला रायपुर, धमतरी, महासमुंद, बलौदाबाजार और गरियाबंद के भूतपूर्व सैनिक और विधवा अपने अध्ययनरत बच्चों के छात्रवृत्ति के लिए केंद्रीय सैनिक बोर्ड के वेबसाइट www.ksb.gov.in में आवेदन कर सकते हैं
जानकारी के अनुसार कक्षा 1ली से 9वीं और 11वीं मे पढ़ाई कर रहे छात्र 15 सितंबर तक, 10वीं एवं 12वीं के छात्र 15 अक्टूबर तक तथा स्नातक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष उतीर्ण छात्र 15 नवम्बर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं.



