कबीरधाम विशेषसियासत

कवर्धा : भाजपा ने किया जिले के 14 मण्डलों में बैठक ,कांग्रेस सरकार के विफलता का उजागर

कुकदूर मंडल प्रभारी सुरेश दुबे ने बताया छत्तीसगढ़ सरकार की नाकामियों को गिनाया नही जा सकता भ्र्ष्टाचार में लिप्त हैं

कवर्धा, 12 जून 2021कवर्धा जिला भाजपा अध्यक्ष के आह्वान पर जिले के 14 मण्डलों में बैठक प्रभारी नियुक्त कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की ढाई साल पूर्ण और इन पर विफलता ही रहा सभी आम जनता से सिर्फ और सिर्फ छलावा कर लोगो को ठगने का काम किया है इन्ही बातो को लेकर मण्डल -कुकदुर में बैठक आहुत की गई जिसमें जिले के मंत्री सुरेश दुबे प्रभारी ने कहा कि कोविड- 19 के रोकथाम हेतु टीकाकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका के साथ विपक्षियों द्वारा आम जन में फैलाए गए टीके की भ्रांतियों को लेकर लोगों में जागरुकता लाने की अपील की गई।


इसके अलावा कांग्रेस की ढाई साल पूर्ण होने के बावजूद लोगों को जो अनेक झूठे वायदे कर सत्ता तो हथियाने में कामयाब हो गए मगर किसी भी वादे को पूरा करने में पूरी तरह नाकाम रही।और आज किस तरह केंद्र सरकार की योजनाओ को अपनी योजना बताकर एक और झूठ परोस रही है।इन सब से सावधान करने की भी बात रखी गई
अंत में इन सभी बातों को अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ -साथ आम जन तक पहुंचाने के लिए पांच शक्ति केंद्रों में बैठक करने की निर्देश जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल सिंह द्वारा किया गया।
बैठक में मुख्य रूप से सुरेश दुबे के साथ मंडल के अध्यक्ष रति राम भट्ट मंडल के महामंत्री बसंत वाटिया एवं संतोष श्रीवास मंडल के उपाध्यक्ष दीपक सलूजा मोहित मरावी मंडल के वरिष्ठ सदस्य एवं जिला कार्यकारिणी कृष्णा कुम्भकार पंचराम धुर्वे श्रीमती दीपा धुर्वे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामप्रसाद बघेल जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंत्री कृष्णा देवांगन दिलीप शर्मा दशरथ कुम्भकार पंचराम पड़वार सहित अनेक कार्यकर्ता गण बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button