छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

IRCTC का खास पैकेज सिर्फ 6300 रुपए में कई मंदिरों के दर्शन का मिल रहा मौका, 3 रात और 4 दिन का होगा सफर

IRCTC आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आया है, जिसमें आपको सिर्फ 6300 रुपए में कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलने वाला है. अगर आप भी अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा ऑफर है. इसमें आपको सिर्फ 6300 रुपए में कई मंदिरों के दर्शन करने का मौका मिलेगा

मंदिरों के दर्शन के साथ ही आपको एसी में रहने और खाने की व्यवस्था मिलेगी. आपको खाने के लिए अलग से खर्च नहीं करना होगा. इस बात की जानकारी IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट कर दिया है

IRCTC ने किया ट्वीट

IRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट में लिखा है कि अगर आपका भी धार्मिक यात्रा करने का प्लान है तो रेलवे आपके लिए खास पैकेज लेकर आया है. जिसमें आपको बालाजी के दर्शन करने को मिलेंगे. इस पैकेज के लिए आपको सिर्फ 6355 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे.

आइए चेक करें पैकेज की डिटेल्स

पैकेज का नाम – तिरुमाला बालाजी दर्शन
पैकेज का कोड – SHR101
डेस्टिनेशन कवर्ड – कनिपकम – तिरुचानूर – तिरुमाला – श्रीकालहस्ती
कितने दिन का होगा सफर – 3 रात और 4 दिन
प्रस्थान की तारीख – 6 अक्टूबर 2022
ट्रैवलिंग मोड – ट्रेन

कितना आएगा खर्च?

स्टैडर्ड क्लास में सिंगल ऑक्युपेसी के लिए 7555 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होंगे. इसके अलावा डबल ऑक्युपेसी के लिए आपको 6500 रुपए खर्च होंगे. वहीं, ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए 6355 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च होगा.

बच्चों का किराया?

इसके अलावा बच्चों के किराए की बात की जाए तो 5 से 11 साल तक के चाइल्ड विद बैड का किराया 6070 रुपए प्रति व्यक्ति, चाइल्ड विदआउट बैड का किराया 5695 रुपए प्रति व्यक्ति होगा.

पैकेज में क्या-क्या मिलेगा?

आपको बता दें इस पैकेज में आपकी यात्रा स्लीपर क्लास ट्रेन से होगी. वहीं, तिरुपति में रहने के लिए आपको एसी रूम मिलेंगे. इसके अलावा आपको 2 ब्रेकफास्ट, 1 डिनर और 1 लंच की सुविधा मिलेगी. तिरुमाला में आपको स्पेशल एंट्री से दर्शन करने को मिलेंगे. इसके अलावा इस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक http://bit.ly/3KlfuKN पर विजिट कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button