रायपुर में खेला जाएगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट फिर नजर आएगी सचिन सहवाग की जोड़ी, जानिए कब होंगे मैच और कब है फाइनल

रायपुर| क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. राजधानी में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट में कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आएंगे
कप्तान सचिन तेंदुलकर, शहवाग समेत कई दिग्गज बल्लेबाज नजर आएंगे. शहीद नारायण सिंह क्रेकिट स्टेडियम की पिच पर खेलते नजर आएंगे. मिली जानकारी के अनुसार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत के दो मैच खेले जाने हैं.
किरोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के दूसरे सीजन के मैच रायपुर में होंगे. इसमें फाइनल, सेमीफाइनल समेत 4 अन्य मैचों की मेजबानी रायपुर करेगा. आयोजकों ने शेड्यूल जारी किया है. 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मुकाबले होंगे.
रायपुर के अलावा कानपुर, इंदौर ,देहरादून में भी मुकाबले होंगे. इंडिया लीजेंड्स की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करेंगे. सीरीज में 8 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी



