रमन बोले“ छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं”, CM भूपेश का पलटवार, कहा- “ अन्य राज्यों में खरीद फरोख्त पर चुप क्यों थे

रायपुर. झारखंड में मचे सियासी बवाल के बीच UPA गठबंधन के 41 विधायक मंगलवार को रायपुर पहुंच चुके हैं. सभी शहर के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरे हुए हैं. इस बीच एक नया बखेड़ा खड़ा हो गया है. दरअसल, मंगलवार को एक वीडियो सामने आया जिसमें रिसॉर्ट में शराब ले जाते हुए एक गाड़ी दिख रही है.
दावा किया जा रहा है कि ये शराब रिसॉर्ट में ठहरे विधायकों के लिए जा रही है. अब इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है. पूर्व सीएम रमन सिंह ने सरकार पर निशाना साधा है. तो वहीं सीएम भूपेश बघेल ने भी रमन के बयान को आड़े हाथों लिया
पूर्व सीएम रमन सिंह ने रिसॉर्ट में विधायकों को कथित तौर पर शराब पहुंचाए जाने को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट किया है कि-
भूपेश जी कान खोलकर सुन लीजिए!
छत्तीसगढ़ अय्याशी का अड्डा नहीं है, जो छत्तीसगढ़ियों के पैसे से झारखंड के विधायकों को दारू-मुर्गा खिला रहे हैं।
असम, हरियाणा के बाद अब झारखंड के विधायको का डेरा, इन अनैतिक कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ महतारी आपको कभी माफ नहीं करेगी



