छत्तीसगढ़ विशेषरायपुर जिला

अहिरन में बहे दूसरे बच्चे का भी मिला शव, दोस्तों के साथ नहाने गया था नदी

 कोरबा। अहिरन नदी में बहे दोनों बच्चों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है. दोनों बच्चे मंगलवार को दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी गए हुए थे. घटना के बाद से विकास नगर में मातम पसरा हुआ है

घटना कुसमुंडा थाना अंतर्गत विकास नगर की है. नदी में बहे दोनों बच्चे एसईसीएल कर्मी के पुत्र थे. 12 वर्षीय गर्व बनवाले कुसमुंडा स्कूल में कक्षा पांचवी में और 10 वर्षीय तनमय कुमार कक्षा चौथी में पढ़ाई करते थे. 10 वर्षीय तनमय का शव कल घण्टों की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने निकाला था, जिसके बाद दूसरे बच्चे के शव की तलाश की जा रही थी. कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button