छत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदेश-विदेश

इंदौर जिला जेल की महिला सेल प्रभारी का ट्रांसफर

इंदौर जिला जेल में बंद हाईप्रोफाइल महिला कैदी पायल से मोबाइल मिलने के मामले में महिला सेल प्रभारी का ट्रांसफर कर दिया गया है। डीजी जेल महिला वार्ड प्रभारी श्वेता मीणा ट्रांसफर किया।

महिला सेल प्रभारी को इंदौर से सिवनी-मालवा भेजा गया है। इससे पहले मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर इंदौर जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने महिला प्रहरी को सस्पेंड किया था। पूरे मामले की बारीकी से जांच जेल प्रबंधन भी करने में जुटा हुआ है|

करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप में हाईप्रोफाइल महिला कैदी पायल सैमुअल चार महीने पहले ही तिहाड़ जेल से इंदौर शिफ्ट हुई थी।  हाईप्रोफाइल कैदी पायल सैमुअल मल्टी नेशनल कंपनी और न्यूज चैनल की सीईओ बनकर कारोबारियों को झांस में लेने के बाद ठगी की वारदात को अंजाम देती थी।

पायल इंजीनयरिंग की छात्रा है। उसने आधी पढ़ाई करके पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके पिता भोपाल की एक नामी कम्पनी में काम करते थे। पायल ने दिल्ली, मुंबई, इंदौर और भोपाल में ठगी का जाल फैलाया था।
वह बेहद शातिर है, तिहाड़ जेल में काफी दिनों तक बंद रही।उसके बाद भोपाल पुलिस वारंट पर लेकर पहुंची थी। फिलहाल उसे इंदौर की जिला जेल में रखा गया है। वह फिलहाल विचाराधीन कैदी है, किसी भी मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं।

Related Articles

Back to top button