कवर्धा : नाबालिग बालिका को बहला फुसला कर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी हुआ गिरफ्तार

कवर्धा | जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेंगाखार में नाबालिग बालिका के परिजनों के थाना रेंगाखार उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज़ कराया गया था। कि मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना रेंगाखार में अपराध क्र. 27/21धारा 363 भा.द.वी. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था, तथा लगातार बालिका एवं आरोपी का पता तलाश वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर किया जा रहा था। रेंगाखार टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पता तलाश हेतु लगातार हर संभव प्रयास करने हिदायत दिया गया साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई।
जिस पर पुनः नए सिरे से विवेचना प्रारंभ किया गया तथा टीम अलग-अलग क्षेत्र में रवाना किया गया जिस पर अज्ञात आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई की वह नाबालिग बालिका का अपहरण कर रायगढ़ में कही रखा हुआ है। जिस पर एक विशेष टीम का गठन करके टीम को रायगढ़ भेजा गया आरोपी पुलिस को बार बार चकमा दे रहा था और दिग्भ्रमित कर रहा था,
लेकिन टीम के 02 दिन के अथक प्रयास से आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली और नाबालिक को आरोपी के यहां से बरामद किया गया तथा आरोपी बसंत कुमार पिता डमरू धर उम्र 24 साल साकिन हेडघीचा चौकी ढ़ोकड़ा थाना कांसाबेल जिला जसपुर के विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जुडिशल रिमांड पर भेजा गया है।



