कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेष
कवर्धा : पटवारी चयन परीक्षा 2022 : दावा आपत्ति आमंत्रित

कवर्धा। पटवारी चयन परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम में वरियता सूची के आधार पर कबीरधाम जिले में 10 रिक्त पटवारी पदों के विरूद्ध पटवारी प्रशिक्षण सत्र 2022 में प्रशिक्षण के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन के लिए प्रमाण पत्रों के सत्यापन 20 अगस्त 2022 को अयोजित किया गया।
उपस्थित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन पश्चात पात्र/अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिला कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है एवं जिले के वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। जारी पात्र/अपात्र की सूची के संबंध में किसी को भी आपत्ति होने पर 26 अगस्त 2022 दोपहर 1 बजे तक भू अभिलेख शाखा कबीरधाम में दावा आपत्ति पेश कर सकते है। समयावधि में दावा, आपत्ति प्रस्तुत नहीं करने पर आवेदन आमान्य किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जावबदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।



