छत्तीसगढ़ विशेषबिलासपुर जिला

डैम में सेल्फी लेने के चक्कर मे, गिरे युवक की अब तक पता नहीं चला

कोरबा। बांगो डैम के गेट नंबर 4 में सेल्फी लेते हुए एक युवक गिर गया। सोमवार को डैम में गिरे युवक का अब तक पहले कोरबा की रेस्क्यू टीम ने युवक को डैम में ढूंढना शुरू किया, लेकिन 24 घंटे से अधिक बीत जाने पर भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो बिलासपुर से भी NDRF की टीम को बुलाया गया है। फिलहाल युवक की तलाश जारी है। डैम में बह गए युवक का नाम अमित कुमार 24 वर्ष है, जो जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह का रहने वाला है।

सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। फिलहाल युवक के परिजन जांजगीर-चांपा जिले से बांगो डैम पहुंच गए हैं। अमित जांजगीर-चांपा जिले के एक ऑनलाइन शॉप में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। वो सोमवार को कटघोरा के आसपास सामान छोड़ने के लिए आया हुआ था। इसी दौरान वो बांगो डैम घूमने के लिए चला आया। डैम के ऊपर खड़े होकर जब वो सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, तब उसे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने ऐसा करने से मना भी किया था, लेकिन इसके बावजूद उसने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार सेल्फी लेने की कोशिश में वो नीचे गिर ही गया और तेज बहाव में बहने लगा। वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और बांगो थाना पुलिस को दी

 

Related Articles

Back to top button