कबीरधाम विशेषछत्तीसगढ़ विशेषजुर्म

कवर्धा : नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण कर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को थाना कुकदुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कवर्धा | जिले के थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुकदूर के अपराध क्रमांक 39/2022 धारा 363 के मामले को संज्ञान में लेते हुये थाना प्रभारी कुकदूर अशरफुल बक्श को मोबाईल फोन के लोकेशन के जरीये ग्राम प्रेमनगर वार्ड नं. 03 अलापुर थाना अलापुर जिला बदायू (उ.प्र.) रवाना किया गया। जहां पर संदेही के घर दबिश देकर ग्राम प्रेमनगर वार्ड नं. 03 अलापुर थाना अलापुर जिला बदायू (उ.प्र.) में अपहृत बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।

मामला की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही कर आरोपी बंटी कुशवाहा पिता स्व. पुरन सिंह कुशवाहा उम्र 27 साल साकिन प्रेमनगर वार्ड नं. 03 अलापुर थाना अलापुर जिला बदायू (उ.प्र.) को गिरफ्तार कर ज्यूडिषियल रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में निरीक्षक सावन सारथी थाना प्रभारी कुकदूर के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सउनि राजकुमार चन्द्रवंशी, प्र. आर 399 संजू झारिया, प्र. आर. 15 इंद्रकुमार दिवाकर, भ.प्र.आर. 364 रमसिया कंवर आर 566 रम्हौ धुर्वे आर. 202 सुरेश धुर्वे, आर0 569 मनोज लहरें, आर. 115 कौशल डिंडोरे, आर.59 दुजराम सिन्द्राम व थाना कुकदूर के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button