अपना जिलाछत्तीसगढ़ विशेषजुर्मदुर्ग जिलास्थानीय समाचार

डरा धमका कर अवैध रूप से रकम वसूली करने वाला पुराना गैंगस्टर विनोद बिहारी सतना मध्य प्रदेश से किया गया गिरफ्तार

13 जुलाई 2021| दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं| पुलिस ने लम्बे समय से फरार चल रहे नामी गैंगस्टर विनोद बिहारी को सतना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया हैं| अपराध पंजीबद्ध होने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था| एसपी प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन में संजय ध्रुव (रापुसे) अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) दुर्ग एवं विवेक शुक्ला (रापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बढ़ते गंभीर अपराधों पर नियंत्रण व अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में लगातार त्वरित कार्यवाही कर धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है थाना प्रभारी मोहन नगर बृजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यवाही किया जा रहा है|

प्रार्थी संदीप कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित शिकायत आवेदन दिया गया था जिसमें अनावेदकगण विनोद बिहारी एवं सोमू बिहारी द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर अवैध रूप से 8 लाख रूपये ले लेना तथा रकम एवं दस्तावेज वापस नहीं किया जाना लेख होने से शिकायत जांच पर 02 अप्रैल 2021 को आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 115 / 2021 धारा 384,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगणों की पता तलाश लगातार किया गया जो फरार थे|

पता तलाश के दौरान आरोपी विनोद बिहारी का जिला सतना मध्य प्रदेश में होने की जानकारी प्राप्त होने पर 11 जुलाई 2021 को थाना मोहन नगर से टीम रवाना किया गया जो आरोपी विनोद बिहारी पिता राज बल्लभ सिंह उम्र 52 साल दीपक नगर दुर्ग को सतना मध्य प्रदेश से गिरफ्तार कर थाना लाया गया प्रकरण के एक अन्य आरोपी सोमू बिहारी की पता तलाश जारी है। आरोपी विनोद बिहारी को न्यायिक रिमाण्ड में न्यायालय भेजा गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर स्टाफ उप निरीक्षक दिनेश कुमार, प्र. आर. अशोक साहू, आरक्षक मनीष अग्निहोत्री की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button